Home Guard Bharti 2024 : होमगार्ड के हजारों पदों पर होगी भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

By Allhindimetricks

Published on:

Home Guard Bharti 2024

Home Guard Bharti 2024 : सभी आप सभी को पता होगा कि कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में अप सफाई भर्ती का आयोजन किया गया था और अब इस भर्ती के आयोजन के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की युवाओं को आगामी सत्र 2025 में खुशखबरी देखने को मिल सकती है।

Home Guard Bharti 2024

कुछ खबरों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से नए साल में उत्तर प्रदेश की युवाओं के लिए एक और भर्ती की सौगात मिलने वाली है क्योंकि अभी भी होमगार्ड विभाग में करीब 44000 पद खाली पड़े हुए हैं जिसको लेकर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है।

बताते चलें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरह ही होमगार्ड विभाग में अपना अपना बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है और इस भर्ती के लिए एक नई नियमावली को बनाया जाएगा और इसके लिए भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में स्थित हो सकता है।

Home Guard Bharti 2024

इसके अलावा आप सभी को बताते चलें कि आगामी सत्र 2025 फरवरी में बजट सत्र के पहले भर्ती बोर्ड का गठन किया जा सकता है हालांकि अभी इसकी कोई निर्धारित तिथि नहीं बताई गई है । यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारी के लिए आप आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी के समक्ष यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी जानकारी लेकर हाजिर हुए हैं जिसमें हम आपको नई नियमावली, भर्ती कब होगी, क्या प्रक्रिया होगी आदि और इसके लिए आप आर्टिकल में दी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

होमगार्ड भर्ती की जानकारी

  • लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी, इसमें परिवर्तन हो सकता है।
  • दौड़ की टाइमिंग पुनः निर्धारित की जा सकती है
  • जिला स्तर पर आयोजित होने वाली भर्ती को सेंट्रलाइज किया जा सकता है।
  • पुलिस भर्ती बोर्ड की तर्ज पर होमगार्ड विभाग खुद का बोर्ड बन सकता है।

होमगार्ड भर्ती का आयोजन कब होगा

होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए लंबा समय बीत चुका है। सूत्रों का कहना है कि नए साल में मार्च से होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। पदों की संख्या ज्यादा होने के चलते इसे दो चरणों में पूरा कराया जा सकता है. एक चरण की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। होमगार्ड भर्ती के लिए नियमों में संशोधन की तैयारी है. दौड की टाइमिंग को फिर से तय किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

होमगार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

होमगार्ड की अभी तक की नियमावली को ध्यान में रखें तो दसवीं पास अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती का आवेदन पूरा कर सकते हैं जबकि इससे अधिक योग्यता होने पर दो से पांच अंक तक अभ्यर्थियों को अधिक दिए जाते हैं। इसके अलावा आयु सीमा की बात करें तो 2015 की नियमावली के आधार पर आवेदन करने करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रखी गई थी।

वही इस होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है हालांकि उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को नंबर दिए जाते हैं लेकिन नई नियमावली में परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं जिससे सारी चीज बदल सकती है।

14 साल पहले हुआ था भर्ती का आयोजन

उत्तर प्रदेश में जब बहुजन समाज पार्टी थी तब आखिरी बार 2011 में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था तब यह परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की गई थी और इस भर्ती को आयोजित हुए 14 साल का लंबा समय बीत चुका है और 2018 में भारतीय जनता पार्टी सरकार में इसकी प्रक्रिया शुरू की गई थी परंतु इसे रद्द कर दिया गया था।

अब नई नियमावली में संशोधन करके जिला स्तर पर भर्ती आयोजित कराने की बजाए अब इसको सेंट्रलाइज भी किया जा सकता है और होमगार्ड की भर्ती के बाद अतिरिक्त मांगों को भी पूरा किया जा सकता है।

Leave a Comment

Sticky WhatsApp Join Button ग्रुप से जुड़ें