E Shram Card Bhatta: भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को कई तरह की योजनाओं का फायदा दिया जाता है। इसी के साथ मजदूरों को ई-श्रम कार्ड भत्ता भी दिया जाता है।
इस तरह से इस योजना का उद्देश्य देश के कमजोर वर्ग के मजदूरों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए जरूरी मदद उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि इस योजना को विशेष तौर से ऐसे लोगों के लिए आरंभ किया है जो रोजाना मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।
अगर आप भी एक श्रमिक हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको ई-श्रम कार्ड भत्ता जरूर लेना चाहिए। यदि आप नहीं जानते कि कैसे आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए। इस पोस्ट में हम आज आपको बताएंगे कि ई-श्रम कार्ड भत्ता लेने के लिए आपको क्या करना होगा।
E Shram Card Bhatta
ई-श्रम कार्ड धारकों को हमारे देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा समय-समय पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत कुछ राज्यों में योजना के पात्रता रखने वाले लोगों को हर महीने 500 रूपए से लेकर 1000 रूपए का भत्ता मिलता है।
भत्ते की इस राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें वृद्धावस्था में पेंशन, दुर्घटना बीमा, मेडिकल सहायता जैसी सुविधाएं भी सरकार से प्राप्त होती हैं।
लेकिन यह फायदा केवल असंगठित क्षेत्र के मजदूर जैसे कि घरेलू नौकर, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, खेत में काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चलाने वाले लोगों को दिया जाता है। तो योजना का लाभ उठाने के लिए और सरकार से वित्तीय सहायता लेने के लिए पात्रता रखने वाले मजदूर व्यक्ति को अपना आवेदन जमा करना जरूरी है।
ई श्रम कार्ड भत्ता का उद्देश्य
सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लाभ दिया जाता है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य गरीब श्रमिकों को आर्थिक मदद करना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाओं से भी इन्हें जोड़ती है। इस तरह से ऐसे लोग जो असंगठित क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करते हैं, तो इनके जीवन को काफी हद तक सुधारा जा चुका है और निरंतर प्रयास अभी भी किए जा रहे हैं।
ई श्रम कार्ड के लाभ
अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके तहत आपको एक नहीं बल्कि अनेकों प्रकार के फायदे मिलते हैं जिनमें से कुछ के बारे में हम निम्नलिखित बता रहे हैं –
- हर महीने एक निश्चित भत्ता राशि मिलती है जो 1000 रूपए तक की होती है।
- लाभार्थी श्रमिक व्यक्ति को भत्ते का पैसा सीधे बैंक में भेजा जाता है।
- वृद्धावस्था में 3000 रूपए की पेंशन का फायदा दिया जाता है।
- ई-श्रम कार्ड धारक को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है ताकि दुर्गम रोगों के इलाज को आसानी से करवाया जा सके।
- गरीबों के लिए सरकार जो योजनाएं चलाती हैं इनमें प्राथमिकता मिलती है।
ई-श्रम कार्ड हेतु पात्रता
देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जो लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने निम्नलिखित पात्रता शर्तें रखी हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है –
- आवेदक भारत का नागरिक हो और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो।
- श्रमिक की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल के बीच में हो।
- मजदूर व्यक्ति आयकरदाता ना हो।
- श्रमिक नागरिक कोई सरकारी नौकरी ना करता हो।
- मजदूर के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई दूसरा 4 पहिए वाला वाहन ना हो।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड भत्ता जो श्रमिक प्राप्त करना चाहते हैं तो इनके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र अगर लागू होता है
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवेदन कैसे करें?
असंगठित क्षेत्र के जो मजदूर व्यक्ति अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को सही से पूरा करना होगा –
- सर्वप्रथम आपको योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर ई-श्रम हेतु रजिस्ट्रेशन वाला एक लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट करना है।
- इस तरह से अब आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी मिलेगा आपको इसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आपको इस आवेदन फार्म को सही तरह से भरकर सारे दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
- फिर सबसे अंत में ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना का एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर देना है।
- यहां आपको एक ई-श्रम कार्ड नंबर मिलेगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
FAQs
क्या ई-श्रम कार्ड सभी मजदूरों को बनवाना जरूरी होता है?
जी हां अगर आपको योजना के तहत लाभ प्राप्त करना है तो आपको यह कार्ड बनवाना जरूरी होता है ताकि सरकार आपको सरकारी योजनाओं का फायदा दे सके।
क्या ई-श्रम कार्ड भत्ता सबको मिलता है?
जी हां सरकार सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भत्ता देती है लेकिन यह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि आप देश के कौन से राज्य में रहते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत कितना भत्ता मिलता है?
जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें हर महीने 1000 रूपए का भत्ता मिलता है।
ई-श्रम कार्ड भत्ता लाभार्थी व्यक्ति को कैसे मिलता है?
यह पैसा सीधा लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में भेजा जाता है ताकि पारदर्शिता को बनाकर रखा जा सके।







